निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने दी शिष्यों को दीक्षा

हरिद्वार, 23 अप्रैल। अक्षय तृतीया के अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कई शिष्यों को गुरू दीक्षा प्रदान की। श्री दक्षिण काली मंदिर में अनुरागी महाराज, हरिद्वार के पूर्व डीएफओ रामदुलारे पाठक, उत्तराखंड हाईकोर्ट में डिप्टी एडवोकेट जनरल एनएस पुंडीर, वृन्दावन के कथा व्यास रवि महाराज को दीक्षा प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया दीक्षा लेने और देने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर महापुरूषों को दीक्षा दी जाती और दीक्षा ली जाती है। उन्होंने कहा कि जीवन में गुरू का होना आवश्यक है। गुरू के बिना गति नहीं है, ज्ञान नहीं है, सदमार्ग का दर्शन हो पाना भी संभव नहीं है। गुरू के सानिध्य में ही वास्तवविक ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बताया कि सभी शिष्यों को मंत्र दीक्षा के साथ आत्म दीक्षा भी दी गयी। साथ ही सनातन धर्म, राष्ट्र रक्षा, गंगा, भारतीय संस्कृति, और मानवता के प्रति कैसे रूचि और विश्वास बढ़े इस संबंध में उपदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि संत महापुरूष भगवान के अनुयायी और सेवक हैं। संतों के सानिध्य में ही श्रद्धालु भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *