24 घंटे के भीतर शत प्रतिशत बरामदगी के साथ दबोचे 02 शातिर चोर

रुड़की. हरीद्वार
दिनांक 20.04.2023 को शेख मोनिबर एम0आर0 ज्वैलर्स शिवाजी कालोनी द्वारा उनकी एम0 आर0 ज्वैलर्स की दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग जिसमे नगदी व ज्वैलरी रखी थी, चोरी करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

घटना के खुलासे हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुड़की व कोतवाली गंगनहर की संयुक्त टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू व मीर आलम को नहर की पटरी सोनाली पुल के पास चोरी के सामान के साथ दबोचा गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
*1*- मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू पुत्र अशरफ निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
*2*- मीर आलम पुत्र मौहसीन निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

▶️ *बरामदगी*
1️⃣ *अभियुक्त मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू से बरामद*
*१*- 02- हार
*२*- 01 बड़ी नथ
*३*- 01 छोटी नथ
*४*- 02 मंगल सूत्र
*५*- 06 जोड़ी कान के कुन्डल
*६*-16 पेन्डेन्ट

2️⃣ *अभियुक्त मीर आलम से बरामद*
*1*- 08 चैन
*2*- 09 तबीजी
*3*- 01 जोड़ी कान के टाप्स
*4*- 01 कान का टाप्स
*5*- 21 पाईपपेन्डेन्ट
*6*-आधार कार्ड की छायाप्रति आदि

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 करमवीर सिंह
2- उ0नि0 मनोज रावत
3- उ0नि0 अनिल बिष्ट
4- कानि0 अनिल शर्मा
5- कानि0 सुमन
6- कानि0 सुभाष

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *