जिलाधिकारी कार्यालय के मध्य परस्पर होने वाले समस्त पत्राचार अनिवार्य रुप से ई-ऑफिस के माध्यम से सम्पादित किये जाने के निर्देश

हरीद्वार
जिलाधिकारी कार्यालय तथा जनपद स्तर पर स्थापित समस्त कार्यालयों के मध्य परस्पर होने वाले पत्राचार ई-ऑफिस से संचालित किये जाने की कार्यवाही हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट, भगवानपुर नोडल अधिकारी नामित
दिनांक 12 अप्रैल,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा दिनांक 23 मार्च,2023 को जारी शासनादेश के माध्यम से राज्य के राजकीय कार्यालयों/निगमों/स्वायत्तशासी संस्थानों में कार्यों को त्वरित, पारदर्शी एवं पेपरलेस बनाए जाने के उद्देश्य से ई-आफिस का संचालन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी ने दिनांक 11 अप्रैल, 2023 को राज्य के राजकीय कार्यालयों/निगमों/स्वायत्तशासी संस्थानों के साथ-साथ दिनांक 1-5–2023 से उत्तराखण्ड सचिवालय, समस्त विभागीय निदेशालय, निगम मुख्यालय तथा जिलाधिकारी कार्यालय के मध्य परस्पर होने वाले समस्त पत्राचार अनिवार्य रुप से ई-ऑफिस के माध्यम से सम्पादित किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं, जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी कार्यालय तथा जनपद स्तर पर स्थापित समस्त कार्यालयों के मध्य परस्पर होने वाले समस्त पत्राचार हेतु ई-ऑफिस से संचालित किये जाने की कार्यवाही हेतु श्री अशीष कुमार मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट, भगवानपुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट, भगवानपुर श्री आशीष कुमार मिश्रा को निर्देश दिये हैं कि वे शासन के निर्देशानुसार ई-ऑफिस सम्बन्धी प्रक्रिया नियत तिथि तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *