प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा-महंत रामदास

हरिद्वार, 10 अप्रैल। ज्ञान गंगा गौशाला के परमाध्यक्ष एवं अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत रामदास महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैरागी कैंप स्थित ज्ञान गंगा गौशाला में प्रैस को जारी बयान में महंत रामदास महाराज ने कहा कि यह कहना कि भारत हमेशा से हिंदू राष्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। पूरी दुनिया सनातन धर्म संस्कृति को अपना रही है। जल्द ही भारत विश्वगुरू के रूप में पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। महंत रामदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व में सबसे महान है और संत समाज सनातन धर्म का गौरव हैं। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ संत समाज ने देश की एकता अखण्डता को मजबूत करने में भी हमेशा अहम योगदान दिया है। समाज को ज्ञान व अध्यात्म की प्रेरणा देने के साथ आपत्ति काल में भी संत समाज ने आगे बढ़कर सरकार व समाज का सहयोग किया है। संतों के सानिध्य में आने वाले भक्तों का कल्याण अवश्य होता है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *