हीरो बनने के लिए स्टेटस पर लगाई थी फोटो, हवालात देख अब निकली हवाईयां

बहादराबाद हरीद्वार

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु व्यापक चैकिंग अभियान चलाते हुए थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा दिनांक 08.04.2023 की रात्रि पवन कुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम बौंगला बहादराबाद रोहल्की अंडर पास से टोल प्लाजा की तरफ जाने वाली सर्विस रोड से दबोचकर कब्जे से 01 नाजायज तमंचा बरामद किया।

उक्त युवक द्वारा अपने फेसबुक और व्हाट्सएप पर तमंचे के साथ फोटो लेकर स्टेटस लगाया गया था।

उक्त संबंध में बहादराबाद में युवक के विरूद्ध मु0अ0सं0: 108/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई l

*अभियुक्त का विवरण-*
1- पवन कुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम बौंगला बहादराबाद

*बरामदगी-*
01 नाजायज तंमचा

*पुलिस पार्टी-*
1- उ0नि0 विजय प्रकाश
2- कां0 शाहआलम
3- हो0गा0 नवाब अली

Related Posts

आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सनसनीखेज कार्रवाई

कलियर हरिद्वार दिनाक 10.04.26 को वादिया निवासी मुस्लिम नगर बक्सी का तालाब थाना जानकीपुरम लखनऊ उ0प्र0 हाल निवासी मुकर्बपुर कलियर जिला हरिद्वार ने थाने पर लिखित सूचना दी कि दिनांक…

आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

हरिद्वार लोगो को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओ के विरुद्ध के कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *