आगामी तीन दिवस अवकाश एवं रूट डायवर्ट होने सेहरिद्वार में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव

हरीद्वार

विभिन्न कार्यालयों का 03 दिवसीय अवकाश होने के कारण दिल्ली की ओर से हरिद्वार एवं ऋषिकेश की तरफ आ रहे ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक है, साथ ही उक्त यात्रा मार्ग में स्थित दूधाधारी चौक पर पुलिया का कार्य प्रगतिशील होने के कारण ट्रैफिक का भारी दबाव बना हुआ है।

हरिद्वार पुलिस उक्त विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लगातार सड़क पर मौजूद रहकर ट्रैफिक को धीरे-धीरे सुचारु रूप से आगे बढ़ा रही है। अधिक दबाव वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक वॉलिंटियर की भी मदद ली जा रही है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को लेकर NHAI प्रतिनिधि अतुल शर्मा से जानकारी मिली है कि दिल्ली-देहरादून के लिए वैकल्पिक रूड़की-देहरादून हाइवे स्थित मोहन्ड में आज केंद्रीय टीम का निरीक्षण होने के कारण दिल्ली से आ रहे समस्त ट्रैफिक को हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। यह भी अचानक से हरिद्वार के मुख्य मार्गों में ट्रैफिक दबाव आने का एक बड़ा कारण है।

“हमने ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ अधिक दबाव वाले क्षेत्रों पर ट्रैफिक वॉलिंटियर भी लगाए हैं। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वाहन धीरे-धीरे चल कर अपने गंतव्यों को पहुंच रहे हैं” सीओ ट्रैफिक

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *