हनुमान जयंती से पूर्व ड्रोन कैमरे के जरिए भी संवेदनशील स्थानों पर रखी जा रही है नजर

भगवानपुर. हरीद्वार

आगामी हनुमान जयंती के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस ने आज सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना भगवानपुर के डाडा जलालपुर एवं अन्य संवेदनशील स्थलों में भ्रमण करने के साथ-साथ शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों को सख्त संदेश दिया गया।

उक्त के अतिरिक्त क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर निरंतर ड्रोन कैमरे की मदद से भी नजर रखकर माहौल खराब करने वाले तत्वों एवं उनके क्रियाकलापों पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है।

हरिद्वार पुलिस द्वारा सभी को स्पष्ट संदेश दिया गया कि उपद्रवी तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उक्त संदर्भ में संवेदनशीलता के दृष्टिगत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह समेत सीओ मंगलौर, तहसीलदार, कानूनगो व इंस्पेक्टर मंगलौर द्वारा आगे की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श कर स्वयं भी अलर्ट रहते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *