कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महामंडलेश्वर स्वामी राज राजेश्वरानंद से आशीर्वाद प्राप्त किया

हरीद्वार

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने जगतगुरु आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राजराजेश्वरानंद महाराज जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समसामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई।

कनखल स्थित आश्रम में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने केदारनाथ धाम यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं यात्रा मार्ग पर दी जा रही है। इसके चलते पिछले वर्षो की तुलना में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम की तर्ज पर ही बद्रीनाथ धाम को भी भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आध्यात्मिक टूरिज्म की अनेक संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है कि अध्यात्म के क्षेत्र में देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचे।

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी राजराजेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है, यहां के कण-कण में देवी और देवता निवास करते है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक टूरिज्म के क्षेत्र में सरकार का प्रयास सराहनीय है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *