विवान फाउंडेशन करेगा समाजसेवियों को सम्मानित-वर्षा चैहान


हरिद्वार, 25 मार्च। विवान फाउंडेशन की और से 2 अप्रैल को जय हिंद ह्यूमनिटि एचिवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कई समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन की अध्यक्ष समाजसेवी वर्षा चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अधिकारों के क्षेत्र में कार्य कर रहे फाउंडेशन की और से शुभारंभ बेंकट हाॅल में आयोजित किए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्र्कष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किए जाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चैहान उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुंबई और दिल्ली से भी कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान नीलिमा ठाकुर, रितिका वालिया, अमित चैहान, जतिन चैहान, मीनू राजपूत आदि मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *