03 परिवारों के घरों में पुनः लौटाई खुशियां, 02 को सुलह के लिए दिया वक्त

हरीद्वार

आज दिनांक 07 जनवरी 2023 पुलिस लाइन रोशनाबाद में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो की अध्यक्षा श्रीमती दीपाली सिंह, सीओ सिटी/लाइन सुश्री जूही मनराल, महिला हेल्पलाइन प्रभारी SI अनीता शर्मा, सदस्य श्री विनोद शर्मा (समाजशास्त्री), श्रीमती विदुशी चतुर्वेदी (अधिवक्ता), श्रीमती एकता अरोड़ा (समाज सेविका) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादों को सुना गया व परिवारों को टूटने से बचाने के लिए समझाया गया। बैठक में चुने गए जटिल पारिवारिक प्रकरणों में से 03 पारिवारिक प्रकरणों में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के समझाने पर आपसी सहमति से साथ साथ रहने का समझौता हुआ एवं 02 प्रकरणों में सुलह के लिए अग्रिम तिथि दी गई ।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *