सरकार के 1 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऋषि कुल परिसर में 23 मार्च को चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 23 मार्च,2023 को ऋषिकुल परिसर में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर के अंतर्गत चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये हैं कि चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक किया जाये, जिसमें आम जन को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण किया जाये तथा शिविर में फिजिशियन, ई०एन०टी० सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ,ऑडियोमैट्रि एसिस्टेन्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, तथा ब्लड बैंक की पूरी टीम मौजूद रहे तथा शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण / परामर्श के साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किये जाय ताकि आमजन को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके l
कार्यक्रम में मा0 प्रभारी मंत्री, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक तथा राज्य सभा सांसद डॉ कल्पना सैनी सहित अन्य जन- प्रतिनिधि प्रतिभाग करंेगे l

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *