पुलिस कर्मियों पर फायरिंग प्रकरण में फरार आरोपियों के घर ढोल नगाड़े लेकर पहुंची हरिद्वार पुलिस

लक्सर. हरीद्वार

आज दिनांक-20.03.2023 को मा० न्यायालय द्वारा कुर्की वारण्ट कई तामील करते हुए पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्रांतर्गत दिनांक- 16.10.2022 को चेतक पर नियुक्त पुलिस कर्मियों पर फायरिंग सम्बन्धी मामले में कोतवाली लक्सर में पंजीकृत मु०अ०सं०-991/2022 धारा-307,332,333,336,353,420,398,120बी भादवि में फरार चल रहे इनामी बदमाश जावेद, फुरकान व साबिर के घरों की कुर्की की।

अभियुक्तों द्वारा लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलने पर विवेचक ने पर माननीय न्यायालय से कुर्की वारंट हासिल किया था। एसएसपी श्री अजय सिंह के निर्देश पर *ढोल बजाकर व मुनादी* करवाकर की गई कुर्की के दौरान मकानों के खिड़की, दरवाजे, गेट सहित विभिन्न सामान को पुलिस ने ट्रक में भरकर कुर्की की कार्यवाही पूरी की गई।

*इन अभियुक्तों के घरों की, की गई कुर्की-*

1- जावेद पुत्र इदरीश निवासी लण्ढौरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारिन उ०प्र०
2- फुरकान पुत्र शौकत निवासी उपरोक्त
3- साबिर पुत्र रकमुद्दीन निवासी रामगढ़ टिकरी थाना नकुड जिला सहारनपुर उ०प्र०

Related Posts

11000 H.T बिजली की लाईन से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

*कोतवाली मंगलौर* कोतवाली मंगलौर पर वादी विनोद कुमार अवर अभियन्ता विघुत वितरण उपखण्ड लंढौरा के द्वारा गाधारौणा 11000 H.T लाईन से बिजली का केबल काटकर ले जाने के सम्बन्ध मे…

पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ शिकंजा

कनखल हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *