धर्म सत्ता और राजसत्ता के समन्वय से भारत करेगा विश्व का मार्गदर्शन -स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 13 मार्च। हरिद्वार आए यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन पूजन कर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। बृजेश पाठक को माता की चुनरी व नारियल भेंटकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता और राजसत्ता के समन्वय से जल्द ही भारत प्रगति के नए सोपान प्राप्त कर विश्व का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार निंरतर जनकल्याण हेतु योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। अपराध पर रोक लगी है। माफियाओं पर कार्रवाई होने से आम लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल्द ही उत्तर प्रदेश देश का सबसे विकसित राज्य होगा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में ही कल्याण होता है। संत महापुरूषों की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं और प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होता है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जिस प्रकार सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान कर रहे हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी हे। इस अवसर स्वामी अंवंतिकानंद ब्रह्मचारी, लाल बाबा आदि भी मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *