प्यार भरे रंगों से सजा होली पर्व देता है एकता और समरस्ता का संदेश-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार, 7 मार्च। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित देश व प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है। प्यार भरे रंगों से सजा होली पर्व धर्म, संप्रदाय एवं जाति के बंधन खोलकर समाज को एकता भाईचारे का संदेश देता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व समस्त देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाएं यही संत समाज की कामना है। भारतीय संस्कृति के सबसे खूबसूरत पर्व होली को सभी को हर्ष और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का पर्व शांति एवं प्रेम एकता, भाईचारे का संदेश देता है। होली पर्व भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि नशे का परित्याग कर भारतीय संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप ही होली मनाएं। उन्होंने कहा कि राक्षस कुल में जन्म लेने के बाद भी भक्त प्रल्हाद ने भगवान विष्णु की भक्ति नहीं छोड़ी और अंत में स्वयं श्रीहरि ने दर्शन देकर भक्त प्रह्लाद की रक्षा की। होली पर्व पर सभी को ईष्र्या, द्वेष भावना का त्याग कर समाज को समरसता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। होली सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा प्रदान करती है। इसके साथ ही रंग का त्योहार होने के कारण भी होली हमें प्रसन्न रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि होली का त्यौहार सभी शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्द के साथ मनाएं। पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग करें।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *