एनएसएस सात दिवसीय विशिष्ट शिविर का दूसरा दिन

हरीद्वार

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर की एनएसएस की इकाई के सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज दूसरे दिन एनएसएस स्वंयसेवियों द्वारा ‘नशा मुक्त उत्तराखण्ड, संस्कार युक्त उत्तराखण्ड‘ के संदर्भ में रैली निकाली एवं इस सामाजिक बुराई को दूर करने हेतु ग्राम पंजनहेडी निवासियों से मिलकर उन्हें इससे होने वाले नुक्सान के बारे में जागरूक किया। स्वंयसेवी ने घर-घर जाकर शराब व अन्य नशे इत्यादि से दूर रहने की सलाह दी गयी। स्वंयसेवकों ने शिविर विद्यालय में सफाई में भाग लिया व जुनियर कक्षाओं में पढने वाले बच्चें को भी पढाया।
रैली में मौजूद स्वंयसेवक गार्गी अनेजा, कुशाग्र शर्मा, परविन्दर सिंह, प्रियांशी, मनन मल्होत्रा, अहाना चौधरी, अंजली, दिव्या यादव आदि के साथ संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह व शिक्षक मीनाक्षी सिंघल, स्वपनिल शर्मा, अमन राजपूत मौजूद थे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *