देहात क्षेत्र में पहुंचे पुलिस कप्तान, थाना भगवानपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

थाना भगवानपुर

आज दिनांक 27.02.2023 को एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा थाना भगवानपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सेरिमोनियल गार्द की सलामी के पश्चात शुरु हुए वार्षिक निरीक्षण के दौरान श्री अजय सिंह द्वारा कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों, कर्मचारी मैस एवं शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को अध्यतन करने एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मालखाना निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष भगवानपुर को लंबित माल मुकदमाती को सुरक्षित रखने एवं उनके नियमानुसार निस्तारण से सम्बन्धित रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीएनएस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान नियुक्त कर्मचारी गण को ऑनलाइन फीडिंग दुरुस्त रखने एवं समय के साथ तकनिकी बदलाव की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला एवं थाना भगवानपुर में तैनात अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *