सिलसिलेवार तरीके से ब्रेजा कार चोरी कर रहे गिरोह तक पहुंचे हरिद्वार पुलिस के हाथ

 

 कनखल/गंगनहर  हरिद्वार –

विगत कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड व उतर प्रदेश क्षेत्रांतर्गत एक ब्रेजा कार चोर गिरोह की सक्रियता सामने आ रही थी। जिनके द्वारा सिर्फ नई ब्रेजा कारों को ही टारगेट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जिससे कुछ ही समय के अंदर जनपद में कई नई ब्रेजा कार चोरी होने से सनसनी फैल गई थी।

दिनांक 01/02/23 को कनखल एवं दिनांक 05-02-23 को गंगनहर क्षेत्र से भी ब्रेजा कार चोरी होने संबंधी मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा जनपद में थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में हो रही इन चौपईया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इनपर रोकथाम एवं घटना के अनावरण हेतु जनपद से अलग-अलग टीमें गठित कर रवाना की गई थी। रवाना पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत एवं आपसी सूझबूझ व समन्वय बनाते हुए 02 ब्रेजा कारों को बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त की।

हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त वाहन चोरी गिरोह के 01 सदस्य अभियुक्त चांद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सोंधा थाना निवाड़ी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को मुजफ्फरनगर रोड गंगनहर से चोरी की कार के साथ दबोचा गया। जिसने 03 अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया है।

हापुड़ पुलिस यूपी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके इसी गिरोह के 03 अभियुक्तों को वारंट बी पर हरिद्वार लाने की तैयारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
चांद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सोंधा थाना निवाड़ी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

बरामदगी-
ब्रेजा कार — 02

हापुड़ जेल में अभियुक्त-

1-फारुख पुत्र महबूब निवासी ग्राम सोंदा थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद

2- शहनवाज उर्फ गोलू पुत्र इरफान निवासी बेगमाबाद थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद

3-सोनू पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला व्यापारीयान कस्बा थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *