हरिद्वार पुलिस ने दरिद्र भंजन मंदिर में चोरी का किया खुलासा

 
 
 कनखल  हरिद्वार 
दिनांक 21/02/23 को सिरसा धर्मशाला कनखल निवासी पंडित किशन कुमार शर्मा द्वारा दरिद्र भंजन मंदिर में चोरी संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
 
जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से बड़ा उदासीन अखाड़ा राजघाट कनखल निवासी 02 अभियुक्तों जितेंद्र उर्फ चवन्नी पुत्र गोपाल सिंह व रवि उर्फ सरदार पुत्र गोपाल सिंह को चोरी के सामान (एलईडी टीवी, डीवीआर, पीली धातु की घंटियां, 01 मुकुट, 01 छत्र आदि) के साथ दबोचा गया।
 
जिसमे से अभियुक्त रवि उर्फ सरदार शौचालय ले जाते समय थाना कनखल से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
 
फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के संबंध में अलग से मुकदमा अपराध संख्या 65/23 धारा 224 IPC दर्ज किया गया।
 
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
जितेंद्र उर्फ चवन्नी पुत्र गोपाल सिंह निवासी बड़ा उदासीन अखाड़ा कनखल
 
*फरार अभियुक्त*
रवि उर्फ सरदार पुत्र गोपाल सिंह निवासी बड़ा उदासीन अखाड़ा कनखल
 
*बरामदगी*
*1* 01 एलईडी टीवी
*2* 01 डीवीआर
*3* पीली धातु की घंटियां
*4* एक मुकुट
*5* एक पिचका हुआ छत्र आदि

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *