सामाजिक न्याय दिवस पर नाटिका का मंचन

हरिद्वार

एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में आज ‘सामाजिक न्याय दिवस‘ पर संस्थान के सोशल क्लब के तत्वाधान मं एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा समाज में प्रचलित भेदभाव के विभिन्न प्रकारों को प्रदर्शित किया गया। यह नाटिका सामाजिक भेदभाव के दुष्प्रभाव एवं परस्पर सामाजिक सौहार्द का महत्वपूर्ण सन्देश देते हुए सम्पन्न हुई। इस नाटिका की प्रस्तुति में गार्गी अनेजा, तुषार शर्मा, पुकार गहलोत, ओशिता, कोमल, आस्था एवं आयुष आदि छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस नाटिका को संस्थान के शिक्षकगण श्रीमती दीपाली अग्रवाल, अमन राजपूत व वैष्णवी के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एमबीए के छात्र तरूण वोरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डा0 तृप्ति अग्रवाल, रितु मोदी, नेहा टाॅक, स्वप्निल शर्मा, गौरव, नुपुर, मेहुल आदि शिक्षकों ने समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एव ं सामाजिक न्याय एवं परस्पर सौहार्द के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Related Posts

पतंजलि अनुसन्धान संस्थान और सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

  हरिद्वार, 01 मई 2026: वैश्विक स्तर पर शिक्षा, अनुसंधान और विशेष रूप से समग्र स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा और सुझाव दिए

हरिद्वार राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *