मंत्री गणेश जोशी ने आचार्य बालकृष्ण से भेंट की

देहरादून 14 फरवरी, प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां कृषि मंत्री ने पतंजलि योगपीठ के महासचिव आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मंत्री जोशी और आचार्य बालकृष्ण के बीच कृषि एवं ग्राम्य विकास के क्षेत्र में कार्यो के लिए विस्तार से चर्चा हुई। आचार्य बालकृष्ण ने इच्छा व्यक्त की कि पतंजलि योगपीठ कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ प्रदेश के कई जिलों में कार्य करना चाहता है और ग्राम्य विकास विभाग में स्वयं सहायता समूहों के उत्थान के लिए भी कार्य करना चाहता है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कृषि आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जाने के लिए पतंजलि कार्य कर रहा है। इससे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ्य जीवन को बढ़ावा देने के लिए कृषि आधारित पर्यटन स्थापित किये जाने की आवश्यकता होगी।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *