पंजाब से दबोचा गया नाबालिग का अपहरण करने वाला ₹50000 का इनामी अभियुक्त

भगवानपुर. हरीद्वार
दिनांक 27/09/2017 को मकखनपुर भगवानपुर निवासी तुफैल द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री की बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

अभियुक्त द्वारा लगातार फरार चलने पर समय समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई।

माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त द्वारा कोर्ट में उपस्थिति दर्ज न कराने पर माननीय न्यायालय द्वारा को भगोड़ा घोषित कर स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट जारी किया गया।

जिसके पश्चात 02/10/2021 को अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की गई। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

जिसपर आईजी गढ़वाल रेंज द्वारा दिनांक 14/12/2022 को अभियुक्त पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को *”05 साल बाद”* दबोचने में सफलता हासिल हुई।

*नाम पता इनामी अभियुक्त*
अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब

*पुलिस टीम*
राजीव रौथाण प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर
1- व0उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी थाना भगवानपुर
3- हे0का0 246 विनोद कुमार थाना भगवानपुर
4- का0 354 उवैद उल्ला थाना भगवानपुर

Related Posts

11000 H.T बिजली की लाईन से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

*कोतवाली मंगलौर* कोतवाली मंगलौर पर वादी विनोद कुमार अवर अभियन्ता विघुत वितरण उपखण्ड लंढौरा के द्वारा गाधारौणा 11000 H.T लाईन से बिजली का केबल काटकर ले जाने के सम्बन्ध मे…

पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ शिकंजा

कनखल हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *