अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी। 
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री अरविन्द व अंकुश द्वारा नवोदय नगर ऑक्सफोर्ड स्कूल से आगे हरिद्वार में 5 फलैटो का निर्माण , श्री अनिल कुमार पुत्र श्री धर्मवीर सिंह द्वारा शिवालिक गंगा विहार फेस-2 , नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया अनाधिकृत निर्माण , श्री सत्यवीर तिवारी व विरेन्द्र तिवारी , ऑक्सफोर्ड स्कूल से आगे रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी  , श्री अंकुश व विशाल द्वारा शिवालिक गंगा विहार फेस-2 , नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया अनाधिकृत निर्माण , हितबद्ध व्यक्ति द्वारा बद्री विशाल कालोनी के सामने नदी के निकट ऑक्सफोर्ड स्कूल से आगे , रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी  , हितबद्ध व्यक्ति द्वारा गौशाला के बगल में नवोदय नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी एवं हितबद्ध व्यक्ति द्वारा बद्री विशाल कालोनी नवोदय नगर हरिद्वार में किया गया अनाधिकृत निर्माण को 
अवर अभियंता श्री त्रिपन सिंह पंवार , क्षेत्रिये सुपरवाइजर श्री मुकेश कुमार , श्री ललित कुमार, किशन यादव आदि प्राधिकरण स्टाफ के द्वारा सील किया गया।
 
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी

Related Posts

अंग्रेजी शराब की कैंटीन में शराब पिने पिलाने को लेकर विवाद 05 व्यक्तियों को धरा

  दिनांक-15-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रुम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों में आपसी विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष आपस…

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *