बैरागी अखाड़ों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार, 30 जनवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि बैरागी संत हमारी आत्मा हैं। बैरागी संतों के तीन अखाड़ों को यदि तोड़ा गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि वे बैरागी संतों के साथ हैं। बैरागी अखाड़ों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि संत समाज बैरागी संतों के साथ हैं। बैरागी संतों के अखाड़ों को उजाड़ने की यूपी सिंचाइ्र विभाग की कार्रवाई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैरागी कैंप की भूमि प्राचीन काल से ही बैरागी संतों के लिए आरक्षित रही है। कुंभ मेले में बैरागी संतों की छावनियां बैरागी कैंप में लगती हैं और यहीं से बैरागी संतों की जमात शाही स्नान के लिए रवाना रवाना होती हैं। संतों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत माता मंदिर के महंत महामण्लेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूरा संत समाज बैरागी संतों के साथ खड़ा है। बैरागी संत हमारी आत्मा हैं। बैरागी संतों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *