स्नैचर पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, शत प्रतिशत माल के साथ दो आरोपी दबोचे

 
 
 लक्सर” हरिद्वार  
 
अग्रवाल कॉलोनी मेन बाजार लक्सर निवासी युवक सुनील कुमार पुत्र राकेश का पीछा कर पर्स छीनने सम्बन्धी प्रकरण में कोतवाली लक्सर पर दिनांक 17/1/23 को दर्ज मुकदमें का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों क्रमशः दाबकी कला कोतवाली लक्सर निवासी नैतिक पुत्र संजय व कार्तिक पुत्र कुलबीर सिंह को दबोचने में सफलता हासिल की।
 
चोरी/लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा अभियोगों के शीघ्र खुलासे सम्बन्ध में एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए टीम ने घटनास्थलो के आप-पास के CCTV फुटेज के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दबोचकर लूटे गए पर्स सहित पर्स अन्दर रखे ₹4000/- व वादी की पत्नी का आधार कार्ड बरामद किया। अभियुक्त कार्तिक पूर्व में भी लक्सर व कोतवाली रुड़की से जेल जा चुका है।
 
*पुलिस टीम*
1- SI नीरज रावत
2- HC दिनेश
3- C. तरसेम सिंह
4- HG इमरान

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *