हरिद्वार पुलिस ने डकैती की घटना में शामिल 20,000/- रूपये का वांछित/ईनामी दबोचा

हरिद्वार

दिनांक- 09.12.2022 को कंपनी ठेकेदार पर हमला कर केस लूट सम्बन्धित प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने प्रकरण में शामिल अन्तिम वांछित अभियुक्त को लूटी गई रकम में से ₹3लाख कैश के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। उक्त प्रकरण में इलाज के दौरान ठेकेदार की मृत्यु होने पर पुलिस टीम ने मुकदमें में धारा 302 की बढ़ोत्तरी करते हुए पहले ही घटना में शामिल 06 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मुकदमें में फरार चल रहे अभियुक्त महताब पुत्र मंजूर हसन निवासी ग्राम चौल्ली प्लाट भगवानपुर थाना भगवानपुर पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 20,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की निशादेही पर लूटे गये ₹3,00,000/- भी बरामद किये गये।

*बरामदगी सामान का विवरणः-*
1- घटना में प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू
2- लूटे गये 3,00,000/- रूपये

*पुलिस टीम का विवरणः-*
1- SO भगवानपुर राजीव रौथाण
2- SI दीपक चौधरी
3- का0 487 सचिन कुमार
4- का0 चालक लाल सिंह

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त व बरामदगी सामान-*
1- कृष्णपाल उर्फ किशनपाल के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद
2- रोहित कश्यप को पुलिस मुठभेड में एक देशी तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक पिट्ठू बैग व एक मो0सां0 बिना नम्बर प्लेट बरामद
3- अमित कश्यप के कब्जे से लूटे गये 60,000 रूपये बरामद
4- छोटू उर्फ शुभम के कब्जे से 01 तमंचे 315 बोर व लूटे गये 120,000/- रूपये बरामद
5- तुषार के कब्जे 01 तमंचे 315 बोर मय लूटे गये पैसे 120,000/- रुपये बरामद
6- अन्तिम कुमार के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व लूटे गये 1,00,000/- रूपये बरामद

Related Posts

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 30.04.2026 को क्रमशः ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0…

होटल/ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वाले दो ढाबा मालिक पुलिस ने दबोचे

भगवानपुर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *