घर से लापता बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा

हरिद्वार

थाना कलियर पुलिस को सूचना मिली की दो बच्चे एक लड़का एक लड़की टीन सेड पिरान कलियर में लावारिस हालत में घूम रहे हैं दोनों बच्चों को चेतक कर्मचारियों द्वारा थाने पर लाया गया।
पूछताछ करने पर पता लगा लड़का सलमान उम्र 8 वर्ष पुत्र नूर आलम वह लड़की आयशा उम्र 6 वर्ष पुत्री नूर आलम है
दोनों बच्चे अपने घर का पता सही तरीके से नहीं बता पा रहे थे संभावित जगहों के 4-5 पते पुलिस को मिले जहां से पुलिस द्वारा सुरागरस्सी- पतारस्सी कर दोनों बच्चों के वास्तविक घर का पता लगा।

दोनों बच्चे रामपुर डांडी निकट आयशा मस्जिद थाना गंगनहर कोतवाली रुड़की के रहने वाले हैं बच्चों की माता दादी चाची थाने पर आए दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा बताया गया की दोनों बच्चे खेलते- खेलते घर से भटक कर कलियर पहुंच गए ।

परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सकुशल पाकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया |

*पुलिस टीम*

1.थानाध्यक्ष जहांगीर अली
2.हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
3.हेड कांस्टेबल इलियास अली
4.महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी

Related Posts

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लाया रंग, रोडी बेलवाला क्षेत्र में यात्रियों को मिली बड़ी राहत

  हरिद्वार।** नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडी बेलवाला क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब प्रभावी परिणाम देता दिखाई दे रहा है। निर्जला एकादशी एवं आगामी कांवड़ मेले को…

कुंभ 2027 को ऐतिहासिक बनाने की कवायद, संतों का मिल रहा मार्गदर्शन*

*हरिद्वार, 25 जून 2026* गंगा तट पर बसी धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर उस ऐतिहासिक क्षण की ओर बढ़ रही है, जब करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सनातन परंपरा की विराटता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *