जोशीमठ के प्रभावितों की मदद के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार, 7 जनवरी– अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने जोशीमठ में जमीन धंसने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से संयम से काम लेने और सावधनी बरतने की अपील की है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावितों के पुनर्वास व राहत के लिए कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का स्वय निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित निर्देश भी दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री से पल पल की अपडेट ले रहे हैं। सरकार बचाव व राहत के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जमीन धंसने के वास्तविक कारणों का पता लगाकर उचित कदम उठाने चाहिए। साथ ही क्षेत्र में चल रहे सभी बड़े प्रोजेक्ट पर फिलहाल रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने जोशीमठ के लोगों से घैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार प्रभावितों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। लोगों को स्वयं भी सावधनी बरतनी चाहिए और सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था के तहत सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि धामी सरकार लोगों की मदद के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। केंद्र व राज्य के अधिकारी तथा विशेषज्ञ घटना की जांच के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। भगवान बद्रीनाथ की कृपा से जल्द से जल्द समस्या का समाधान होगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान बद्रीनाथ का रास्ता जोशीमठ होकर ही जाता है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जोशीमठ की घटनापर नजर गड़ाए हुए हैं। किसी भी व्यक्ति नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *