जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिये प्रोत्साहित किया

हरिद्वार– जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शनिवार को वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में दिनांक 05 से 07 जनवरी,2023 तक आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आमंत्रण बालिका हॉकी प्रतियोगिता-2023 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। 
प्रतियोगिता का फाइनल मैच आवासीय हॉकी छात्रावास हरिद्वार एवं जनपद चम्पावत की टीमों के मध्य खेला गया, जिसके रोमांचक मुकाबले में हॉकी छात्रावास हरिद्वार की टीम 2-0 से विजयी रही। 
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने इस मौके पर एक-एक करके सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुये उन्हें निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिये प्रोत्साहित किया तथा खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन हेतु उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किये। 
जिलाधिकारी ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज लोगों में खेलों के प्रति काफी जागरूकता आ गयी है तथा वे समझ रहे हैं कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी हैं। इसी का परिणाम है कि आज बालिकायें प्रत्येक खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से तन, मन तथा मस्तिष्क सभी का सर्वांगीण विकास होता है तथा खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग बनते जा रहे हैं एवं बच्चे खेलांे को अब कैरियर के रूप में देख रहे हैं।  
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, सहायक निदेशक खेल श्री सुनील कुमार डोभाल,  जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, श्री मुकेश भट्ट, प्र० जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री प्रदीप कुमार,  उपक्रीडा अधिकारी ऊधमसिंह नगर श्री वरूण बेलवाल, श्रीमति शिखा बिष्ट, सहा०प्रशि० हॉकी, श्री अनुराग राठी, श्री प्रजापति कुकरेती, मुख्य प्रशा०अधि०, विभिन्न खेलों से जुड़े हुये संगठन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *