वारदात को अंजाम देने UP का गैंगस्टर पहुंचा था हरिद्वार, तमंचा कारतूस संग चढ़ा हत्थे

कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

दिनांक 04-01-2023 को पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन की तलाश के दौरान अभियुक्त मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद साकिर निवासी असलतपुर उर्फ तोफापुर हलदौर बिजनौर उ0प्र0 को तमंचा 315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की।

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त थाना चांदपुर जनपद बिजनौर का गैंगस्टर अपराधी है जो किसी घटना की फिराक में हरिद्वार आया था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मु0अ0सं0 5/23 पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
(1)- मु0अ0सं0 274/22 धारा 420/406/413/414/34 भादवि चलानी थाना चांदपुर बिजनौर
(2)-मु0अ0सं0 276/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चलानी थाना चांदपुर बिजनौर
(3)-मु0अ0सं0 276/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चलानी थाना चांदपुर बिजनौर

*पुलिस टीम*
1 उ0ना0 अरविंद रतूड़ी (चौकी प्रभारी गैस प्लांट)
2 कां0 403 संदीप सेमवाल

Related Posts

ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को जान से मारने की नियत से की गई फायरिंग की घटना में एक…

जाली नोटों के कारोबार का भी हुआ पर्दाफाश, शातिर बदमाशों का पुलिस ने किया भंडाफोड़*

श्यामपुर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सरकारी कार्य में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *