हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वाराआज भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी

 
30 दिसम्बर,2022
हरिद्वार– जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शुक्रवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी। 
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री प्रदीप कुमार द्वारा गाडोवाली रोड, निकट पंचायतघर, जमालपुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को एवं श्री राहुल द्वारा आर्यनगर चौक से पहले रामनगर कालोनी ग्राम-अहमदपुर कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से बनाए गए कॉम्पलेक्स को अवर अभियन्ता श्री त्रिपन सिंह पंवार, क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्री ललित कुमार, किशन यादव व प्राधिकरण की टीम ने सील किया। 

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *