आर्मी रिक्रूटिंग मेडिकल कैम्प हेतु कोविड-19 स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग

     हरिद्वार समाचार– हरिद्वार कमाण्डर ए0के0 चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार में 20 दिसम्बर 2020 से 02 जनवरी 2021 तक आयोजित होने वाले आर्मी रिक्रूटमेंट मेडिकल कैम्प में उम्मीदवारों को कोविड-19 का परीक्षण कराना अनिवार्य है। इस सम्बन्ध में हरिद्वार जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि आर टी पी सी आर टेस्ट तथा एन्टीजन टेस्ट संयुक्त चिकित्सालय रूड़की, जिला चिकित्सालय हरिद्वार, सामु0 स्वा0केन्द्र लक्सर तथा सामुदायिक केन्द्र भगवानपुर में निःशुल्क किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जनपद हरिद्वार में दो निजी प्रयोगशालाएं  Preferred Path Lab, 206/1, Lane No 3 Jail Road, Ramnagar, Roorkee  तथा  NOVUS Path labs Opp, ICICI Bank Ranipur More, Haridwar  में शासन द्वारा निर्धारित रेपिड एन्टीजन टेस्टिंग शुल्क रु0 679/- एवं आर टी पी सी आर टेस्टिंग शुल्क रु0 900/- की दरों के अनुसार किया जा रहा है। आर टी पी सी आर टेस्ट रिपोर्ट लगभग 03 दिनों में तथा रैपिड एन्टीजन टेस्ट की रिपोर्ट 1 से 2 घन्टे में प्राप्त हो जाती है। अभ्यर्थियों के मेडिकल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी इन चिकित्सालयों में उपलब्ध है। symptomatic     व्यक्तियों की रैपिड एन्टीजन टेस्ट एवं नेगेटिव आने पर आर टी पी सी आर जाॅच की जाएगी।

      हरिद्वार जनपद के अभ्यर्थी उपरोक्त चिकित्सालयों/स्वास्थ्य केन्द्रों/प्रयोगशालाओं में अपना भर्तीपूर्व कोविड-19 टेस्ट करा सकते हैं

  • Related Posts

    एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार को मिली अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी

    21.09.2026  हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार को मिली अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी (30 एवं 31 अक्टूबर को वंदना कटारिया स्टेडियम, हरिद्वार में आयोजित होगी प्रतियोगिता, गढवाल मंडल…

    कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

      *हरिद्वार, 21 सितंबर 2026* आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने रविवार देर सायं को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *