बच्चा अपहरण मामले में हरिद्वार पुलिस को मिली लीड

हरिद्वार

*कोतवाली नगर*
विगत कुछ दिन पूर्व हरिद्वार से 06 साल के मासूम के अपहरण मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा कुछ ही दिनों में बच्चे को देवबंद यूपी से सकुशल बरामद कर लिया गया था।

प्रकरण में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था, बच्चा चोरी वाली घटना में एक संदिग्ध बाइक की जानकारी मिल रही थी जिसके द्वारा बच्चा चोरी किया गया था उक्त बाइक की तलाश करते हुए पुलिस टीमो द्वारा कई राज्यों में तलाशी अभियान चलाया गया जिसके दौरान कल दि 23.12.22 को उक्त मोटरसाइकिल के साथ दो अभि गणों को पकड़ा गया जिनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने यह बाइक पातरा पंजाब से चोरी की थी और अपने किसी जानने वाले को बेच दी थी क्योंकि इस गाड़ी के कागज नहीं थे इसलिए उन्होंने यह बाइक हमे वापस कर दी थी, जिनको बाइक चोरों ने बाइक बेची थी उनका बच्चा चोरी घटना से क्या संबंध है इसके बारे में जानकारी की जा रही है

बाइक चोरों द्वारा जिनको बाइक बेची गई थी उनकी तलाश जारी है।

*नाम पता अभियुक्त*
1- बिट्टू उर्फ छंगा पुत्र नेकीराम निवासी ग्राम काकनपुरा देवबंद, सहारनपुर उ0प0
2- सतीश पुत्र हुकुम सिंह निवासी नूर नगरयान गली पुरकाजी मु0नगर उ0प0

*बरामदगी*
स्प्लेंडर प्लस बाइक

*पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला
व0उ0नि0 अनिल चौहान
SI प्रवीन सिंह रावत
हे0का0 संजय, का0 सतीश नौटियाल, का0 मुकेश चौहान, का0 निर्मल

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *