प्रधानमंत्री के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा-महंत अमनदीप सिंह

हरिद्वार, 10 दिसम्बर– श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के महंत अमनदीप महाराज को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। कनखल स्थित अखाड़े में संगठन की एक विशेष बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कौशिक महाराज और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आचार्य विजय महाराज धर्माचार्य ने महंत अमनदीप सिंह महाराज को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए मनोयन पत्र सौंपा। श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के पीठाधीश्वर एवं निर्मल भेख के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज वेदांताचार्य ने महंत अमनदीप महाराज को आशीर्वाद दिया। कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री महाराज ने कहा कि महंत अमनदीप सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड में प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जाएगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य विजय महाराज ने कहा कि संगठन का काम प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव गांव प्रचार करना है ताकि आम जनमानस इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। महंत अमनदीप महाराज ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रधानमंत्री के संकल्प सबका साथ सबका विकास को गांव-गांव में क्रियान्वित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए कार्य कर रहे हैं और जनकल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और निर्मल पंचायती अखाड़ा के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री महाराज, अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश महामंत्री महंत अरुण दास महाराज, विष्णुधाम के परामध्यक्ष महंत निर्मल दास, महंत खेम सिंह महाराज, महंत गुरमीत सिंह देवपुरा वाल, महंत जरनैल सिंह, संत गुरजीत सिंह, कारोबारी महंत रवि सिंह एक्कड़ कला, संत गज्जन सिंह, संत वीर सिंह, संत जसकरण सिंह, संगठन के राष्ट्रीय सचिव ईश्वर सिंह नेगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कौशिक आदि ने महंत अमनदीप सिंह को बधाई दी।

Related Posts

SIR की शुरुआत, आज सोमवार से मतदाताओं को BLO द्वारा घर-घर जाकर बांटें गये गणना फार्म

  *हरिद्वार 08 जून 2026* जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज सोमवार…

कुंभ की गूंज सीमाओं के पार भी: जापान से आए संतों ने भी देखा हरिद्वार का बदलता स्वरूप

  **हरिद्वार, 8 जून 2026* गंगा तट पर बसी धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियों में जुटी है। वर्ष 2027 में आयोजित होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *