कंटेनर में व्यक्ति का शव मिला एसएसपी मौके पर पहुंचे

हरिद्वार-हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत कॉलोनी में मकान मालिक सिकंदर द्वारा फैक्ट्री मेंR कार्यरत कर्मचारियों को कमरा किराए पर दिया गया था जिसमें लगभग 3 – 4 दिन पूर्व कुछ व्यक्तियों द्वारा अचानक कमरा खाली कर दिया गया था। कल देर रात्रि मकान मालिक द्वारा अपने मकान में जाने पर कंटेनर में एक व्यक्ति का शव मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जिस पर देर रात्रि एसएसपी समेत जिले के तमाम पुलिस अधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया एसएसपी के निर्देशन पर तत्काल पुलिस टीमें गठित की गईं। शव की पहचान नितिन भंडारी चोरी खाल पाबौ पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। पुलिस टीमों को अभी तक मिले अहम सुरागों के आधार पर एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा मामले का शीघ्र ही खुलासा किए जाने की बात कही गई है।

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *