बैठक में अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिये पर कृषि मंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आधी-अधूरी तैयारी के साथ समीक्षा कर पाना सम्भव नहीं है

हरिद्वार/19 नवम्बर 2022–  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हरिद्वार स्थित सीसीआर भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिये पर कृषि मंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आधी-अधूरी तैयारी के साथ समीक्षा कर पाना सम्भव नहीं है जिस कारण बैठक स्थगित की जाती है। उन्होने कहा कि समीक्षा बैठक को लेकर पृथक से तिथि निर्धारित की जायेगी जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होंगे। स्पष्ट किया कि आगामी बैठक में अदि-अधूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने वाले अधिकारी के विरुद्व आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द, रोशम बोर्ड के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी बी0एस0 बुधियाल, पी0डी0 डीआरडीए विक्रम सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नन्दनी ध्यानी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *