महिला दारोगा निलंबित, इंस्पेक्टर की भी प्रारंभिक जांच के आदेश

हरिद्वार

*विवेचना में लापरवाह महिला दारोगा निलंबित, प्रकरण में इंस्पेक्टर की भी प्रारंभिक जांच के आदेश*

कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार ने दिए सभी विवेचकों को निर्देश-

*पीड़ित को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नही*

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म सम्बन्धी मुकदमें में की गई जांच में विवेचक द्वारा लापरवाही बरतते हुए ठोस साक्ष्य संकलित किए बिना चार्जशीट लगाने की पुष्टि होने पर एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह ने सख्त रुख अपनाकर विवेचक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उक्त प्रकरण के पर्यवेक्षण में बरती गई लापरवाही पर एसएचओ सिडकुल की प्रारंभिक जांच का आदेश जारी किया गया है।

साथ ही एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी विवेचकों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए कि “पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग” की एक महत्वपूर्ण कड़ी “विवेचना” होती है क्योंकि इसी आधार पर पीड़ित को माननीय न्यायालय से न्याय मिलता है। इसलिए विवेचना में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी।

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *