कोतवाली मंगलौर पुलिस ने 24 घंटे में फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा किया

हरिद्वार

*कोतवाली मंगलौर पुलिस ने 24 घंटे में फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 01 अभियुक्त को चोरी के शत-प्रतिशत माल संग दबोचा*

थाना कोतवाली मंगलौर पर जियाउल इस्लाम मैनेजर रेडिचेन्ट बार प्रा0लि0 लंढौरा द्वारा फैक्ट्री से जरनेटर बैटरी, कन्टेन्टर यूपीएस कीमती फ्यूज चोरी करने के संबंध में मु0अ0सं0 1288/22 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया।

मुकदमा उपरोक्त के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ आसपास की दुकानों के लगे कैमरे खंगाले गए तथा मुखबीर मामूर कर पूर्व में जेल गये अभियुक्तों का सत्यापन किया गया। जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 10.11.22 को आईटीआई रोड शिकारपुर लण्ढौरा से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त महताब पुत्र सज्जाद निवासी ग्राम शिकारपुरा कोत0 थाना मंगलौर को चोरी के शत-प्रतिशत माल के साथ पकड़ा गया।

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है
पूछताछ के दौरान मालुमात हुआ कि अभियुक्त पूर्व में चोरी के अपराध में जेल गया है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. महताब पुत्र सज्जाद निवासी ग्राम शिकारपुरा कोत0 थाना मंगलौर

*आपराधिक इतिहास*
1-मु0अ0स0 769/21 धारा 380/457/411 भादवि कोत0 मंगलौर

*बरामद माल*
1. एक बैटरी
2. 09 कन्टेन्टर
3. एक यूपीएस
4.बडा कीमती फ्यूज

*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह
2. कॉन्स्टेबल मनीष
3. कांस्टेबल अरुण चमोली

Related Posts

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश

  *हरिद्वार 14 मार्च 2026* जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि विकास खंड बहादराबाद में गलत जन्म प्रमाण पत्र बनाएं जाने का मामला प्रकाश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *