देहरादून -मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुंराश के पौधे का रोपण किया। सामान्यतः बुंराश ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है। पहली बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुंराश के पौधे का रोपण किया गया है। राजकीय उद्यान सर्किट हाऊस में भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बुरांश के पौध रोपण किये गये हैं। इसके अलावा राजकीय उद्यान में बांज, देवदार, काफल, शहतूत, जामुन के पौधे भी लगाये जा रहे हैं।
मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन
हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

