जिन्होंने पूर्व में मेला आदि स्नान पर्वों में ड्यूटी की है, उनके अनुभवों का भी लाभ उठायें तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीनता का व्यवहार रखें-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

हरिद्वार- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने सोमवार को कमलदास की कुटिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व हेतु नियुक्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की  संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। 
ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि  पर भी जो भी निकासी वाले रास्ते हैं, उनमें कहींभीड़ एकत्रित नहीं होनी चाहिये ताकि श्रद्धालु जो स्नान करके आ रहे हैं, वे सीधे अपने गन्तव्य की ओर बिना रूकावट के जा सकंे, जिसका प्रभाव स्नान घाटों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्नान घाटों आदि पर जिनकी भी तैनाती की गयी है, वे अपने-अपने तैनाती स्थलों से वाकिब हो लें तथा आपसी समन्वय बनाये रखें एवं घाटों आदि स्थानों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाये इसका पूरा ध्यान रखें और वे तत्कालिक संवेदनशीलता तथा परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पूर्व में मेला आदि स्नान पर्वों में ड्यूटी की है, उनके अनुभवों का भी लाभ उठायें तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीनता का व्यवहार रखें।
अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0शाह ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप में से अधिकतर अधिकारी किसी न किसी रूप में मेला आदि स्नान पर्वों में अपनी सेवायें दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को नौ जोन तथा 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी जिस किसी की भी तैनाती की गयी है, उस स्थल का पूर्व में निरीक्षण जरूर कर लें तथा सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। 
ब्रीफिंग में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त, जिला बचत अधिकारी श्री एस0एस0 पाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री लखमी चन्द, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *