2.5 लाख रुपये और गाड़ी लूट की झूठी सूचना देने पर ₹ 5000 का चालान

 हरिद्वार –
 
 5-11-2022 की सुबह 3:00 AM बजे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के साथ शांतरशाह बडेडी के मध्य मुख्य हाईवे पर कुछ व्यक्तियों द्वारा 2.5 लाख रुपये और उसकी गाड़ी लूट ली है । इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचकर उपरोक्त पीड़ित से जानकारी दी गई तो  पीड़ित का नाम खालिद पुत्र हाजी मुस्ताक निवासी साउथ खालापार कोतवाली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश है । पीड़ित के बतायेनुसार पीड़ित के साथ जबरदस्ती 03 लड़के मुस्तकीम, आमिर और गुड्डू भी बेठ गए । पीड़ित के बताए अनुसार उक्त तीनो अभियुक्त गणों द्वारा पीड़ित के साथ वही पर मारपीट कर पीड़ित को तमंचा लगाकर साइड में बिठा दिया और पीड़ित को लेकर हरिद्वार की तरफ निकले ।
बडेडी के पास पहुंचकर तीनों ने पीड़ित को गाड़ी से उतार कर गाड़ी व पैसे लूट कर तीनों भाग गए । सूचना पर उपरोक्त अभियुक्त गुणों की जानकारी हेतु संबंधित थाने से संपर्क किया गया तो जानकारी प्राप्त हुई की इन लोगों के मध्य पूर्व से ही विवाद चल रहा है ।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने पर तीनों नामजद आरोपियों को बुलाया गया और पूछताछ की गई और पीड़ित के आमने सामने बात की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि दोनों पक्षों के घर आमने-सामने हैं और दोनों के बीच विवाद चल रहा है । पीड़ित ने कबूल किया कि मेरे द्वारा झूठी सूचना दी थी । इस संबंध में पीड़ित का पुलिस एक्ट के तहत ₹5000 का चालान काटा गया । 
 
*झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी 

Related Posts

बीएचईएल मध्य मार्ग में बाइक स्टंट और हुड़दंग करना पड़ा महंगा

रानीपुर  हरिद्वार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते एवं हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। हरिद्वार पुलिस…

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *