केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल  निशंक ने जिलाधिकारी सी  रविशंकर को सी एस आर से  हर की पौड़ी  के सौंदर्यीकरण किये जाने वाले कार्य के  के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने के दिशा निर्देश दिए।

                                 हरिद्वार समाचार-केंद्रीय शिक्षा मंत्री                                                                                                      श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज  मेला नियंत्रण कक्ष में कुंभ की समीक्षा बैठक के अंतर्गत  समस्त अधिकारियों के साथ, आईपीडीएस योजना अंतर्गत भूमिगत विद्युत कार्यों को शीघ्र और गुणवत्ता परक विधि से कराने के दिशा निर्देश दिए। इसके  साथ ही उन्होंने एन एच  के अधिकारियों  को भी निर्देशित किया कि कुंभ से पूर्व सड़कों के निर्माण के कार्य व  फ्लाईओवर के कार्य पूर्ण करें ।
उन्होंने फ्लाईओवर के कार्य  निर्धारित समय अवधि मैं पूर्ण ना करने पर नाराजगी व्यक्त की  श्री  निशंक ने जिलाधिकारी श्री सी  रविशंकर को सी एस आर से  हर की पौड़ी  के सौंदर्यीकरण किये जाने वाले कार्य के  के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने के दिशा निर्देश दिए।
 
इससे पूर्व श्री मेलाधिकारी दीपक रावत ने व जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर ने सीसी आर पहुंचने पर श्री निशंक का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। मीटिंग में आई जी कुम्भ मेला संजय गुंज्याल ,एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ,एसएसपी कुम्भ जनमजेय खंडूरी , अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ,विधायक  आदेश चौहान ,गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा ,महामंत्री तन्मय वशिष्ट ,सांसद प्रतिनिधि ओपी  जमदग्नि ,राज्यमंत्री दर्जा धारी संजय सहगल,ओ एस डी अजय बिष्ट ,सहित विभागीय अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी  मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *