खेल महाकुम्भ 2022 के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक

हरिद्वार । जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी श्री मुकेश कुमार भट्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद मुख्यालय में विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ 2022 के आयोजन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।  बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारियों सहित खेल प्रशिक्षकों एवं खेल समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
 बैठक में सर्वप्रथम क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारियों द्वारा अपने विकासखण्ड अन्तर्गत् न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ-2022 की प्रगति सूचना से अवगत कराया गया। इसके पश्चात  विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ-2022 के आयोजन की रूपरेखा, समस्त व्यवस्था आदि विषयों पर गहन चर्चा की गयी।
बैठक में  विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ-2022 के सम्बन्ध में बताया गया कि  विकासखण्ड- खानपुर में 05 नवम्बर,2022, भगवानपुर में 06 नवम्बर,2022, बहादराबाद में 12 नवम्बर,2022, नारसन व लक्सर में 14 नवम्बर,2022 तथा रूड़की में 20 नवम्बर,2022 को विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ-2022 का शुभारम्भ किया जायेगा।
बैठक में श्रीमती पूनम मिश्रा, (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, बहादराबाद), श्री जितेन्द्र वर्मा (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, रूड़की, नारसन), श्री अमित कुमार (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, भगवानपुर, लक्सर), श्री जितेन्द्र कुमार (प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग), श्री मनजीत सिंह राणा, (ब्लॉक खेल समन्वयक, रुड़की). श्री मांगेराम मौर्य, (ब्लॉक समन्वयक, खानपुर), श्री धर्मवीर सिंह (ब्लॉक समन्वयक, बहादराबाद), ब्लॉक कमाण्डर, श्री सत्यराज, श्री      कृष्णपाल, श्री रामकुमार, खेल प्रशिक्षक श्री सुमित कुमार, श्री मुदस्सीम अली, श्री अंकित, श्री राहुल बाबू, श्री महीपाल, श्री जसवीर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *