साइबर अपराधियों द्वारा पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र ऑन लाइन अपडेट करने के लिए कॉल किया जा रहा है।

हरिद्वार: मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी ने समस्त पेंशन धारकों को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि साइबर अपराधियों द्वारा पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र ऑन लाइन अपडेट करने के लिए कॉल किया जा रहा है। साईबर ठगों द्वारा पेंशनरों को कोषागार का कार्मिक बताते हुए उनकी निजी जानकारी ली जा रही है।
सुश्री भंडारी ने यह भी अवगत कराया है कि कोषागार कार्मिको द्वारा पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र के संबंध में कोई विवरण नहीं मांगा जा रहा है, यदि किसी के पास इस प्रकार का कोई फोन कॉल आती है तो किसी भी प्रकार का डाटा साझा न करें और इसकी जानकारी नजदीकी साइबर थाने में दे।
पेंशनर अपने जीवित प्रमाण पत्र अपडेट करने के लिए प्रदेश के किसी भी कोषागार / उपकोषागार, कॉमन सर्विस सेंटर में अथवा क्षेत्रीय पोस्टमैन को घर बुलाकार जीवन प्रमाण पत्र की कार्यवाही पूर्ण करा सकते है।

Related Posts

बीएचईएल मध्य मार्ग में बाइक स्टंट और हुड़दंग करना पड़ा महंगा

रानीपुर  हरिद्वार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते एवं हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। हरिद्वार पुलिस…

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *