शुभम विहार कॉलोनी की 20 वर्षों से सड़के नहीं बनी

हरिद्वार–  शुभम विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 59 निकट गुरुकुल महाविद्यालय जो लगभग 20 वर्षों से स्थापित है लेकिन कॉलोनी में सड़कों का विकास कभी नहीं हुआ लंबे समय से कॉलोनी वासी टूटी हुई सड़क की वजह से परेशानी झेल रहे हैं कई बार स्कूटी बाइक वाले चोटिल भी हो जाते हैं अभी हाल में  एक लड़की गड्डेमें गिर कर घायल हो गई थी उसका पैर टूट गया और वह हॉस्पिटल में भर्ती है  लेकिन यहां इन सडको को देखने वाला कोई नहीं जानकारी सबको है प्रतिनिधियों और अधिकारिओ को पर  ना जाने इन सडको से किनारा क्यों करते हैं कॉलोनी वासी क्षेत्रीय विधायक पार्षद संबंधित अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन इस कॉलोनी मैं सड़के बनने का नाम नहीं सरकार ने कई क्षेत्रों में विकास किया होगा लेकिन इस कॉलोनी को देखकर क्या विकास कहा जा सकता है जो पिछले 20 वर्षों से सड़क भी नहीं बन पाई हो हां 4 महीने पहले पीडब्ल्यूडी के द्वारा सड़क के साइड में जेसीबी से गड्ढे खोदे गए थे जो पूरे बरसात कॉलोनी वासियों को रुलाते रहे बस यही विकास हुआ है शुभम बिहार में देखना ये है कि यहाँ की सड़के कब बनेगी

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *