समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ शिविरआयोजित किये जाएंगे

 हरिद्वार समाचार- समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जी.टी. रोड़ कानपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ सीएसआर योजनान्तर्गत कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, दृष्टिबाधितार्थ स्मार्ट केन, छड़ी एवं किट, कुष्ठ रोगी हेतु किट, मानसिक रोगी हेतु किट एवं श्रवण यन्त्र आदि उपकरणों का निःशुल्क वितरण हेतु परीक्षण एवं राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून द्वारा भारत सरकार की ऐडिप योजनान्तर्गत परीक्षण/उपकरण वितरण हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा सहायक उपकरण परीक्षण शिविर दिनांक 17 एवं 18 दिसम्बर 2020 को टाउन हाॅल देवपुरा हरिद्वार में तथा दिनांक 21 एवं 22 दिसम्बर 2020 को नगर पंचायत परिसर लण्ढौरा में प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किये जाएंगे। शिविर हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार, नोडल अधिकारी होंगे।
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून द्वारा परीक्षण/उपकरण वितरण शिविर दिनांक 28 दिसम्बर 2020 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नारसन में एवं 29 दिसम्बर 2020 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय भगवानपुर में प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किये जाएंगे, जिसके नोडल अधिकारी संबंधित खण्ड विकास अधिकारी होंगे।
यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार द्वारा दी गयी

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *