गंगा एवं सहायक नदियों में उप खनिज चुगान कार्य प्रारम्भ किये जाने के दृष्टिगत जिला खनन समिति की बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में माह अक्टूबर,2022 से गंगा एवं सहायक नदियों में उप खनिज चुगान कार्य प्रारम्भ किये जाने के दृष्टिगत जिला खनन समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी को उत्तराखण्ड वन विकास निगम हरिद्वार के अधिकारियों ने आरक्षित वन क्षेत्र की नदी तलों से उप खनिज चुगान एवं निकासी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बैठक में सरकार की जीरो टालरेंस नीति का उल्लेख करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी नियमों का पालन तथा एसतियात बरतते हुये, पारदर्शिता के साथ उप खनिज का चुगान एवं निकासी की जानी चाहिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व), एसडीएम सदर श्री पूरण सिंह राणा, उप जिलाधिकारी सुश्री नूपुर वर्मा, डीएफओ श्री मयंक शेखर झा, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 16 मार्च 2026* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *