नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर किया जागरूक

हरीद्वार
कल्जीखाल। राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत एक जागरुकता कार्यक्रम किया आयोजित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कल्जीखाल बाजार में तम्बाकू पदार्थों की बिक्री को दुकानदारों से बात की। उन्होंने दुकानदारों से बात करते हुए कहा कि अव्यस्कों को तम्बाकू पदार्थों की बिक्री ना करने की बात कही। दुकानदारों ने भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा किसी भी अव्यस्क को तम्बाकू से बने उत्पादों की बिक्री नहीं की जाती है। बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी हिमानी, आना, गौरव, तानिया, हेमलता, सोनाली आदि ने दुकानदारों से बातचीत की और कहा कि वे कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू व तम्बाकू से बने उत्पादों को न बेचें। इसके बाद विद्यार्थियों ने शराब की सरकारी दुकान पर जाकर बात करते हुए कहा कि वे अव्यस्कों को शराब की बिक्री न करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा चौहान ने दुकानदारों से बात करते हुए कहा कि नशीले पदार्थाें व तम्बाकू से बने उत्पादों की बिक्री ना करें। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. के.बी. श्रीवास्तव, डॉ. बबलू कुमार, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. नीलम आदि का सहयोग रहा।
फोटो परिचयः
1. तम्बाकू उत्पादों की बिक्री न करने हेतु दुकानदारों से बातचीत करते हुए विद्यार्थी व प्राध्यापकगण
2. अव्यस्कों को शराब की बिक्री न करने के लिए दिशा निर्देश देते विद्यार्थी व प्राध्यापकगण

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *